इराक़, दाइश का सरग़ना इराक़ी सैनिकों के घेरे में
Apr ०३, २०१७ ०३:४३ Asia/Kolkata
इराक़ी सैनिकों ने पश्चिमी मूसिल में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के सरग़ना अबू बक्र अलबग़दादी को घेरे में ले लिया है।
रविवार को इराक़ी सेना के एक सूत्र ने बताया कि क़रीब दस दिन पहले दाइश के आतंकवादियों ने 40 वाहनों और टैंकों के साथ सीरिया से इराक़ी सीमा में घुसने का प्रयास किया।
दाइश के इन आतंकवादियों ने पश्चिमी मूसिल की घेराबंदी को तोड़ने को प्रयास किया, जहां अलबग़दादी फंसा हुआ है।
तकफ़ीरी आतंकवादियों ने तलअफ़र क्षेत्र की घेराबंदी को भी तोड़ने का प्रयास किया है, ताकि वहां फंसे आतंकवादियों को छुड़ा सकें।
इराक़ी सैनिकों और स्वयं सेवी बलों ने तकफ़ीरी आतंकवादियों के सभी प्रयासों को विफल बना दिया है। msm
टैग्स