400 से अधिक बहरैनी नागरिकों की नागरिकता रद्द
बहरैन की एक क़ानूनी संस्था ने मंगलवार को घोषणा की है कि आले ख़लीफ़ा शासन ने राजनैतिक कारणों से इस देश के 410 से अधिक नागरिकों की नागरिकता रद्द कर दी है।
मिरअतुल बहरैन वेब साइट की रिपोर्ट के अनुसार, मानवाधिकार संस्था के धार्मिक स्वतंत्रता के विभाग के प्रमुख सैयद अब्बास शब्बर ने यह बयान करते हुए कि आले ख़लीफ़ा शासन ने शीया धर्मगुरुओं सहित विरोधियों के दंडित करने के हथकंड के रूप में नागरिकों रद्द करना आरंभ किया है, कहा कि जिन पंद्रह लोगों की हाल ही में नागरिकता रद्द की गयी है उनमें बहरैन के तीन वरिष्ठ धर्म गुरु शामिल हैं।
ज्ञात रहे कि बहरैनी प्रशासन ने जून 2016 में वरिष्ठ धर्मगुरु शैख़ ईसा क़ासिम की नागरिकता रद्द कर दी जिस पर बहरैन सहिेत पूरी दुनिया से आपत्ति दर्ज कराई है। बहरैनी शासन ने इसी प्रकार शैख़ ईसा क़ासिम के प्रतिनिधि शैख़ अब्दुल्लाह दक़्क़ाक़ की नागरिकता रद्द कर दी। (AK)