आतंकवाद के समर्थक तुर्की ने ईरान और रूस पर की आपत्ति
तुर्की के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने आतंकवाद के समर्थक अरब और पश्चिमी केन्द्र के दावे को दोहराते हुए हास्यापद कार्यवाही करते हुए सीरिया के ख़ान शैख़ून क्षेत्र में हुए रासायनिक हमले पर अपनी आपत्ति अंकारा में ईरान और रूस के दूतावास के हवाले कर दी।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता हसन मोफ़त ओग़लू ने गुरुवार की सुबह एक बयान जारी करके दावा किया कि रूस और ईरान की ओर से सीरिया सरकार के समर्थन के कारण मंगलवार को सीरिया के ख़ान शैख़ून क्षेत्र में रासायनिक हमला हुआ।
दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र संघ में सीरिया के स्थाई उप राजदूत मुन्ज़िर मुन्ज़िर ने सुरक्षा परिशद की विशेष बैठक में यह बयान करते हुए कि सीरिया की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ को 90 से अधिक पत्र लिखकर आतंकवादियों द्वारा सीरिया की निर्दोष जनता के विरुद्ध रासायनिक पदार्थ और हथियारों के प्रयोग के बारे में पक्के प्रमाण पेश किए, कहा कि यह पदार्थ तुर्की के रास्ते आतंकवादियों तक भेजे गये हैं।
याद रहे मंगलवार की दोपहर को पश्चिमोत्तरी सीरिया के इदलिब प्रान्त में रासायनिक पदार्थ से हमला किया गया जिसमें 70 से अधिक लोग मारे गये और दसियों अन्य को अस्तपताल में भर्ती करना पड़ा।
सीरिया की सरकार ने वर्ष 2014 में अपने पास मौजूद सभी रासायनिक हथियार संयुक्त राष्ट्र संघ और रासायनिक शस्त्र निरोधक संस्था के हवाले कर दिये थे।
दमिश्क़ ने अतीत में कई बार चेतावनी दी है कि आतंकवादी गुट दाइश आम नागरिकों पर रासायनिक हथियारों से हमला कर सकता है। (AK)