सीरिया के बारे में रूस और सीरिया के बीच वार्ता
रूस और सीरिया के विदेशमंत्रियों ने कुछ पश्चिमी देशों की सीरिया विरोधी नीतियों सहित सीरिया की ताज़ा स्थिति पर विचार विमर्श किया।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के विदेशमंत्री सर्गेई लावरोफ़ और सीरिया के विदेशमंत्री वलीद अलमुअल्लिम ने बुधवार को इदलिब प्रांत के ख़ान शैख़ून क्षेत्र में हालिया रासायनिक हमले के दृष्टिगत सीरिया की ताज़ा स्थिति पर विचार विमर्श किया।
सीरिया और रूस के विदेशमंत्रियों ने इसी प्रकार रासायनिक हमले के बारे में सुरक्षा परिषद की हालिया बैठक सहित देश के महत्वपूर्ण परिवर्तनों पर भी विचार विमर्श किया।
सीरिया के इदलिब प्रांत के ख़ान शैख़ून क्षेत्र में हुए रासायनिक हमले की समीक्षा के लिए बुधवार को सुरक्षा परिषद की बैठक हुई।
यह बैठक सीरिया में आतंकवादियों के मुख्य समर्थकों के रूप में ब्रिटेन, फ़्रांस और अमरीका के प्रयासों से आयोजित हुई किन्तु सीरिया सरकार की निंदा करने पर आधारित पश्चिमी देशों के प्रस्ताव पर वोटिंग के बिना ही समाप्त हो गयी।