नेतनयाहूः सीरिया में घायल होने वाले आतंकवादियों का उपचार करते रहेंगे
इस्राईली प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने कहा है कि ज़ायोनी शासन, सीरियाई राष्ट्रपति बशार असद की सरकार के ख़िलाफ़ लड़ रहे आतंकवादियों का उपचार करता रहेगा और उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाता रहेगा।
रविवार को अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में कैबिनेट की साप्ताहिक बैठक को संबोधित करते हुए नेतनयाहू ने कहा, इस्राईल घायल चरमपंथियों का उपचार जारी रहेगा।
यह पहली बार है कि किसी इस्राईली उच्च अधिकारी ने इस्राईली अस्पतालों में सीरिया में लड़ रहे आतंकवादियों के उपचार की बात स्पष्ट रूप से स्वीकार की है।
दमिश्क़ सरकार पहले ही कई बार कह चुकी है कि इस्राईल और पश्चिमी देश सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवादियों का समर्थन कर रहे हैं।
पिछले साल 28 अप्रैल को सीरियाई अधिकारियों ने दाइश के लिए भेजे जा रहे इस्राईली हथियारों से भरा एक वाहन ज़ब्त किया था।
यह वाहन सीरिया के पूरब में स्थित दारा प्रांति से बादिया की ओर जा रहा था।
इस्राईल अपने अस्पतालों में सीरियाई संकट की शुरूआत से ही घायल आतंवादियों का उपचार करता रहा है। msm