सीरियाः दमिश्क़ के निकट धमाके, 30 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39824-सीरियाः_दमिश्क़_के_निकट_धमाके_30_हताहत
सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के निकट एक इमारत में बम विस्फोट में कई लोग माे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १०, २०१७ २१:०८ Asia/Kolkata
  • सीरियाः दमिश्क़ के निकट धमाके, 30 हताहत

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के निकट एक इमारत में बम विस्फोट में कई लोग माे गये हैं।

स्काई न्यूज़ के अनुसार सोमवार को दमिश्क के निकट " अरबैन" मोर्चे पर सीरियाई सेना के बंकर के पास बम विस्फोट हुआ जिसमें 30 लोग मारे गये। 

इसी प्रकार सूत्रों ने बताया है कि दमिश्क़ के कई क्षेत्रों विशेषकर " बसातीन बर्ज़ा" जूबर" और " अलक़ाबून "  में सैनिकों और आतंकवादियों के मध्य झड़पें जारी हैं जबकि सीरियाई युद्धक विमान, आतकंवादियों के ठिकानों पर बमबारी भी कर रहे हैं। 

रविवार को भी सीरिया और जार्डन की सीमा पर स्थित " दक़ाक़ा"   तथा " तेनिफ" पास में बम धमाका हुआ था।

सीरिया में विभिन्न मोर्चों पर लज्जाजनक हार के बाद आतंकवादी, बम विस्फोटों का सहारा ले रहे हैं। (Q.A.)