बग़दाद में बम धमाका, 1 की मौत 3 घायल
Apr १३, २०१७ ०४:५६ Asia/Kolkata
इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक बम धमाक में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
इराक़ी सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि बुधवार को बग़दाद के उत्तर पूर्वी इलाक़े बाब अश्शाम में एक बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
इराक़ में तकफ़ीरी आतंकवादी अपनी निरंतर हार से बौखलाए हुए हैं, इसीलिए वे बग़दाद समेत इस देश के विभिन्न इलाक़ों में आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।
इराक़ी प्रधान मंत्री ने दाइश का गढ़ माने जाने वाले मूसिल की आज़ादी के लिए सैन्य अभियान का आदेश दिया था, जिसके बाद से इराक़ी सैनिकों ने मूसिल के अधिकांश भागों को दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है। msm
टैग्स