इराक़ी सैनिकों ने दाइश के 52 आतंकवादियों को मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39948-इराक़ी_सैनिकों_ने_दाइश_के_52_आतंकवादियों_को_मार_गिराया
इराक़ी सैनिकों ने पश्चिमी मूसिल में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के 52 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १३, २०१७ ०७:३९ Asia/Kolkata
  • इराक़ी सैनिकों ने दाइश के 52 आतंकवादियों को मार गिराया

इराक़ी सैनिकों ने पश्चिमी मूसिल में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के 52 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है।

मूसिल को तकफ़ीरी आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद कराने के अभियान के तहत इराक़ी सैनिकों ने अल-अबर इलाक़े में कार्यवाही के दौरान, 17 आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

इराक़ी सेना में आतंकवाद विरोधी दस्ते के एक कमांडर मेजर अली मोहसिन का कहना है कि इराक़ी सुरक्षा बलों ने कार्यवाही के दौरान विभिन्न अरब देशों की नागरिक 6 महिला आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है।

बुधवार को ही मूसिल के अल तनक इलाक़े में इराक़ी सुरक्षा बलों की एक अलग कार्यवाही में कई आतंकवादी मारे गए हैं।

इस बीच, इराक़ी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि वायु सेना ने मूसिल में दाइश के ठिकानों पर बमबारी करके 20 आतंकवादियों को मार गिराया है।

बुधवार को इसी प्रकार, इराक़ी सेना ने अलग अलग कार्यवाहियों में 50 आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया।  msm