यमन में 100 से अधिक सऊदी एजेंट मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39952-यमन_में_100_से_अधिक_सऊदी_एजेंट_मारे_गए
यमनी सैनिकों और स्वयं सेवी बलों ने देश के पश्चिम में 100 से अधिक सऊदी एजेंटों को मौत के घाट उतार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १३, २०१७ ०९:२८ Asia/Kolkata
  • यमन में 100 से अधिक सऊदी एजेंट मारे गए

यमनी सैनिकों और स्वयं सेवी बलों ने देश के पश्चिम में 100 से अधिक सऊदी एजेंटों को मौत के घाट उतार दिया है।

गुरुवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने अलमख़ा इलाक़े में सऊदी अतिक्रमणकारियों के एक ठिकाने पर बैलिस्टिक मिसाइल क़ाहिर-2 से हमला किया।

इस हमले में कई सूडानी सैन्य अधिकारियों समेत 100 से भी अधिक सऊदी समर्थक लड़ाके मारे गए।

ग़ौरतलब है कि सऊदी अऱब 26 मार्च 2015 से यमन पर बमबारी कर रहा है और उसने इस ग़रीब देश का आधारभूत ढांचा तबाह कर दिया है।

सऊदी अरब ने यमन के पूर्व और भगोड़े राष्ट्रपति मंसूर हादी को सनआ की सत्ता वापस दिलाने के दावे के साथ यमन पर हमले शुरू किए थे, लेकिन हज़ारों लोगों की मौत के बाद भी वह अपन लक्ष्य के निकट तक भी नहीं पहुंच पाया है। msm