पश्चिमी मूसिल में इराक़ी सेना की प्रगति जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i39962-पश्चिमी_मूसिल_में_इराक़ी_सेना_की_प्रगति_जारी
इराक़ के आतंकवाद निरोधक दल ने दाइश के आतंकियों के विरुद्ध अभियान में अपनी प्रगति जारी रखते हुए पश्चिमी मूसिल के आबार व तनक मोहल्लों को स्वतंत्र करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १३, २०१७ १२:२६ Asia/Kolkata
  • पश्चिमी मूसिल में इराक़ी सेना की प्रगति जारी

इराक़ के आतंकवाद निरोधक दल ने दाइश के आतंकियों के विरुद्ध अभियान में अपनी प्रगति जारी रखते हुए पश्चिमी मूसिल के आबार व तनक मोहल्लों को स्वतंत्र करा लिया है।

अल आलम टीवी चैनल  ने इराक़ी सैन्य सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि इराक़ की संयुक्त सेना ने बादूश शहर के हलीला गांव के विस्तृत भाग को अपने नियंत्रण में ले लिया।

इराक़ी सेना  ने इसी प्रकार बादूश निकट पर्वत श्रंखला के निकट तल असफ़ूरा गांव को स्वतंत्र कराया और एक दाइश के एक बम बनाने के कारख़ाने का पता लगाया।
इराक़ी सेना ने इसी प्रकार बाबुल जदीद मोहल्ले में एक भंडार का पता लगाया है जहां पर हज़ार कैट्यूशा मीज़ाइल रखी गयी थी। राद नामक सैन्य टुकड़ी, सेन्ट्रल पुलिस फ़ोर्स और रैपिड एक्शन फ़ोर्स ने आपस में सहयोग करते हुए पश्चिमी मूसिल के क्षेत्रों की स्वतंत्र का आभियान आरंभ कर दिया।

इसी मध्य इराक़ के सेन्ट्रल पुलिस फ़ोर्स ने पश्चिमी मूसिल के मनारतुल अलहदबा क्षेत्र के निकट आतंकवादी गुट दाइश की तीन सुरक्षा पंक्तियों को तबाह कर दिया जिसके दौरान दसियों आतंकवादी मारे गये।

इसी प्रकार इराक़ की वायु सेना के युद्धक विमानों ने पश्चिमी मूसिल के सेहत क्षेत्र में आतंकियों के ठिकाने को निशाना बनाया, इस कार्यवाही में 13 आतंकवादी मारे तथा हथियारों और गोले बारूद का एक भंडार तबाह हो गया। (AK)