मूसिल, दसियों परिवार को मिली आज़ादी
इराक़ के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने एक कार्यवाही करते हुए मूसिल में दाइश के नियंत्रण में बंधक बने पचास इराक़ी परिजनों को स्वतंत्र करा लिया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी सेना ने इसी प्रकार पश्चिमी मूसिल के अलअबार क्षेत्र और इसके आसपास के कई गांवों और उपनगरीय क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
एक अन्य समाचार यह है कि इराक़ी सेना के हम आ रहे हैं या नैनवा नामक सैन्य अभियान के कमान्डर ने दाइश के मुफ़्ती अब्दुल्लाह बदरानी उर्फ़ अबू अय्यूब अत्तार के सेना के हवाई हमले में मारे जाने की सूचना दी है।
इराक़ी सेना के कमान्डर का कहना है कि यह हमला, पश्चिमी मूसिल के तटवर्ती मोहल्ले 17 तम्मूज़ में किया गया।
इसी मध्य इराक़ की वायु सेना के कामन्डर अनवर हम्मा अमीन ने कहा कि पश्चिमी मूसिल में दाइश के आतंकियों को निशाना बनाने के लिए युद्धक विमानों द्वारा लेज़र हथियार के प्रयोग की वजह से इस शहर में आतंकवादियों से युद्ध समाप्ति के चरण में पहुंच गया है।
अनवर हम्मा ने क्षेत्र में पायी जाने वाली भीड़, लोगों के बीच दाइश के आतंकियों के छिपे होने और प्राचीन मूसिल की कठिन भौगोलिक स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में लेज़र हथियारों के प्रयोग से इराक़ी सेना को यह संभावना प्राप्त होती है कि वह अपने दृष्टिगत लक्ष्य को बिना किसी दूसरे को हानि पहुंचाए निशाना बना सकती है।
इसी मध्य इराक़ केस्वयं सेवी बलों ने कहा है कि स्वयं सेवी बल की बम डिस्पोज़ल स्क्वाड ने मकहूल पर्वतीय क्षेत्र में सैकड़ों बारूदी सुरंगों और बमों का पता लगाकर उनकों निष्क्रिय कर दिया है। (AK)