बहरैन के विदेशमंत्री ने ईरान से बात करने पर बल दिया
शैख खालिद बिन आले अहमद आले खलीफा ने कहा कि बहरैन को आशा है कि यह विचार- विमर्श सकारात्मक परिणाम तक पहुंचेगा।
बहरैन के विदेशमंत्री ने कुवैत के माध्यम से दोनों देशों के मध्य संबंधों के आदान- प्रदान की ओर संकेत किया और तेहरान के साथ राजनीतिक वार्ता के जारी रहने पर बल दिया।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन के विदेशमंत्री शैख खालिद बिन अहमद आले ख़लीफा ने कुवैत की यात्रा के दौरान पत्रकारों से वार्ता में कहा कि बहरैन कुवैत नरेश के माध्यम से तेहरान के साथ होने वाले संयुक्त विचार- विमर्श का समर्थन करता है और इस्लामी गणतंत्र ईरान के साथ राजनीतिक वार्ता को जारी रखेगा।
शैख खालिद बिन आले अहमद आले खलीफा ने कहा कि बहरैन को आशा है कि यह विचार- विमर्श सकारात्मक परिणाम तक पहुंचेगा।
उन्होंने कहा कि फार्स खाड़ी के अरब देशों के नेताओं की आगामी बैठक में तेहरान के साथ संबंधों में होने वाले परिवर्तनों के संबंध में एक रिपोर्ट भी पेश करेंगे।
साथ ही उन्होंने आशा जताई कि शीघ्र ही तेहरान और फार्स खाड़ी की सहकारिता परिषद के मध्य बैठक आरंभ होगी।
इस्लामी गणतंत्र ईरान सदैव क्षेत्रीय संप्रभुता के सम्मान के साथ वार्ता के सिद्धांत पर बल देता है और उसने समस्त पड़ोसियों के साथ संतुलित और तार्किक संबंध रखने की इच्छा जताई है।
ईरान का मानना है कि क्षेत्रीय देशों के साथ सहकारिता को मजबूत बनाने की दिशा का सबसे पहला कदम क्षेत्र में शांति व सुरक्षा स्थापित करने के बारे में ईरान की अपरिहार्य भूमिका को स्वीकार करना और उस पर निराधार आरोपों को मढ़ने से बचना है। MM