दाइश ने 17 आम इराकियों के सिर कलम कर दिये
इन लोगों पर दाइश के अतिग्रहित क्षेत्रों से भगाने में लोगों की सहायता करने का आरोप था।
आतंकवादी गुट दाइश ने इराकी जनता के विरुद्ध अपने अपराधों को जारी रखते हुए 17 आम इराकियों के सिर क़लम कर दिये। सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार दाइश ने इराक के पश्चिम में स्थित हुवैजा उपनगर में 17 आम नागरिकों का लोगों की नज़रों के सामने सिर कलम कर दिया। इन लोगों पर दाइश के अतिग्रहित क्षेत्रों से भगाने में लोगों की सहायता करने का आरोप था।
आतंकवादी गुट दाइश ने इससे पहले भी इसी प्रकार के आरोप में हुवैजा उपनगर में कुछ लोगों का सिर कलम किया था। दाइश के अतिग्रहित क्षेत्र हुवैजा से अब तक डेढ़ लाख से अधिक इराकी भाग कर किरकूक जाने में सफल हुए हैं।
इसी मध्य इराकी सेना ने घोषणा की है कि दाइश के सदस्यों ने मोसिल नगर में इराकी सुरक्षा बलों पर रासायनिक हथियारों से हमला किया है जिससे कुछ इराकी सुरक्षा बल पीड़ित हो गये हैं।
ज्ञात रहे कि तकफीरी आतंकवादी गुट दाइश इससे पहले भी इराकी सुरक्षा बलों के विरुद्ध रासायनिक हथियारों का प्रयोग कर चुका है। MM