दाइश ने फिर अपने कुछ सरग़नाओं को मार डाला
Apr १७, २०१७ १२:३४ Asia/Kolkata
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने अपने 8 सुरक्षा अधिकारियों को ग़द्दारी के आरोप में मार डाला।
दाइश ने मूसिल के पश्चिमी तट में इस गुट के बैठक स्थल पर इराक़ी वायु सेना की कार्यवाही के बाद यह क़दम उठाया। इराक़ी वायु सेना ने पश्चिमी मूसिल में उस घर पर हवाई कार्यवाही की थी जहां दाइश की बैठक हो रही थी। इराक़ी वायु सेना की इस कार्यवाही में दाइश के कई सरग़नाओं के मारे जाने के बाद, इस गुट ने अपने 8 सुरक्षा अधिकारियों पर इराक़ी सेना के लिए जासूसी का आरोप लगाया।
इससे पहले भी दाइश अपने कई सरग़नाओं को इराक़ी सेना के लिए जासूसी के आरोप में जान से मार चुका है।
इराक़ी सेना ने फ़रवरी 2017 से पश्चिमी मूसिल की आज़ादी का अभियान शुरु किया है। इस शहर के आज़ाद होते ही दाइश का सबसे बड़ा गढ़ ख़त्म हो जाएगा। (MAQ/N)
टैग्स