बग़दादी की गिरफ्तारी की ख़बरें
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i40290-बग़दादी_की_गिरफ्तारी_की_ख़बरें
अबूबक्र अलबग़दादी की गिरफ़्तारी के बारे में विरोधाभासी ख़बरें आ रही हैंं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १९, २०१७ ०४:५० Asia/Kolkata
  • बग़दादी की गिरफ्तारी की ख़बरें

अबूबक्र अलबग़दादी की गिरफ़्तारी के बारे में विरोधाभासी ख़बरें आ रही हैंं।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार यूरोपीय सुरक्षा और सूचना विभाग के महासचिव के कार्यालय ने घोषणा की है कि बग़दादी को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

यूरोपीय एजेंसी डीईएसआई के हवाले से आ रही इस ख़बर में कहा गया कि उनके कार्यालय को सटीक जानकारी मिली है कि सीरिया और रूस के संयुक्त खुफिया निगरानी मिशन के अन्तर्गत सीरिया के उत्तर में दाइश प्रमुख बग़दादी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डीईएसआई के मीडिया कार्यालय ने संकेत दिया कि इस ऑपरेशन के विवरण की सटीक जानकारी मिलने और इस जानकारी की पुष्टि में थोड़ा समय लग सकता है।

उधर रूसी मीडिया की रिपोर्टों में आया है कि इराक़ से सीरिया भागते समय बग़दादी गिरफ़्तार हुआ है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी क्रूरतम आतंकवादी गुट दाइश के प्रमुख अबूबक्र अलबग़दादी के मारे जाने या गिरफ़्तार किये जाने की ख़बरें आ चुकी हैं।