इराक़ में आख़िरी सांसें ले रहा है आतंकवाद,
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i40576-इराक़_में_आख़िरी_सांसें_ले_रहा_है_आतंकवाद
इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई और मूसिल की आज़ादी के अभियान में इराक़ निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २४, २०१७ ०६:०६ Asia/Kolkata
  • इराक़ में आख़िरी सांसें ले रहा है आतंकवाद,

इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई और मूसिल की आज़ादी के अभियान में इराक़ निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।

बग़दाद में अपने आस्ट्रेलियाई समकक्ष मैल्कम टोरनबोल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में एबादी ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में अन्य देशों से इराक़ की मदद बहुत महत्वपूर्ण है।

इस मुलाक़ात में आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका देश आतंकवाद के विरुद्ध  लड़ाई में इराक़ की मदद जारी रखेगी।

ज्ञात रहे कि अकतूबर 2016 में प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी के आदेश से मूसिल की आज़ादी का सैनिक आप्रेशन शुरू हुआ है और इस समय बहुत छोटा सा भाग ही आतंकी संगठन दाइश के क़ब्ज़े में बचा है।

इसी बीच इराक़ की संसद ने अमरीकी सैनिकों को मनमानी पर कड़ी आपत्ति जताई है। इराक़ी संसद में सुरक्षा व रक्षा कमेटी के सदस्य इसकंदर वतूत ने रविवार को कहा कि अमरीकियों ने इराक़ सीरिया सीमा के निकट दाइश के सरग़नाओं को पकड़ा जबकि इस बारे में बग़दाद सरकार को उन्होंने कोई सूचना नहीं दी, यह इराक़ की राष्ट्रीय संप्रभुता का खुला हनन है।

उन्होंने कहा कि जो आतंकी सरग़ना पकड़े गए हैं उनके पास महत्वपूर्ण जानकारियां है और इराक़ी बलों की उनकी ज़रूरत है। वतूत ने कहा कि अमरीकियों ने इन आतंकियों को पकड़ कर अरबील पहुंचा दिया जहां के बैंकों पर आरोप है कि वह दाइश की वित्तीय सहायता कर रहे हैं, इससे अमरीकियों की मंशा पर गंभीर सवाल उठता है।

अमरीका गिरफ़तार किए गए आतंकियों के इक़बालिया बयान से बग़दाद सरकार को अनभिज्ञ रखता आया है।

एक और इराक़ी सांसद फ़रिदौस अलअवादी ने कहा कि अधिकतर इराक़ियों का यह विचार है कि दाइश का गठन अमरीका ने किया है और अमरीकी अधिकारी भी यह बात स्वीकार कर चुके हैं।