एक ग़लती के लिए दाइश ने मांगी इस्राईल से माफ़ी
इस्राईल के पूर्व युद्ध मंत्री ने एक बड़ा रहस्योद्घाटन करते हुए कहा है कि हाल ही में दाइश ने गोलान हाईट्स के इलाक़े में ग़लती से इस्राईली सैनिकों पर फ़ायरिंग कर दी थी, जिसके लिए उसने तुरंत माफ़ी मांग ली।
इस्राईल के पूर्व युद्ध मंत्री मूशे यालून का कहना है कि सीरियाई सैनिक और स्वयं सेवी बल इस्राईली सैनिकों की ओर फ़ायरिंग करते हैं, लेकिन तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के आतंकवादी ऐसा कभी नहीं करते।
इससे पहले दाइश ने भी कहा था कि वह इस्राईल के ख़िलाफ़ नहीं लड़ रहा है।
ग़ौरतलब है कि पिछले शुक्रवार को इस्राईली सेना ने एक बयान जारी करके कहा था कि सीरिया की भीतर से अवैध अधिकृत इलाक़ों में तीन रॉकेट फ़ायर किए गए था, हालांकि इस हमले में कोई नुक़सान नहीं पहुंचा।
इसके बाद, इस्राईल ने रविवार को सीरिया के क़ुनैतरा इलाक़े में सीरियाई सेना की एक छावनी पर बमबारी करके 3 सैनिकों की हत्या कर दी थी।
सीरियाई सरकार 2011 में देश में संकट की शुरूआत से ही यह कहती रही है कि देश में जारी संकट के पीछे इस्राईल और अमरीका का हाथ है और तेल-अवीव एवं वाशिंग्टन आतंकवादी गुटों का समर्थन कर रहे हैं।
इस्राईल अपने अस्पतालों में दाइश के घायल आतंकवादियों का उपचार भी करता रहा है और सीरिया में उन्हें हवाई कवर भी देता रहा है। msm