सूअरों ने हमला करके दाइशी आतंकियों को किया ढेर
Apr २९, २०१७ १२:१२ Asia/Kolkata
इराक़ में सूअरों के एक झुंड ने दाइश के आतंकवादियों के एक गुट पर हमला करके कई आतंकवादियों को मार डाला।
स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार कई सूअरों ने झुंड ने दाइश के आतंकवादियों के उस गुट पर हमला कर दिया जो ताक लगाकर लोगों पर हमला करना चाहते थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दाइश के आतंकवादी, नरकुलों की आड़ में बैठे हुए थे। इसी बीच सुअरों के एक झुंड ने उनपर हमला करके कम से कम 3 आतंकवादियों को मार डाला जबकि 5 अन्य को घायल कर दिया। दाइश के यह आतंकवादी उस गांव पर हमला करने की फ़िराक़ में थे जिन्होंने दाइश का विरोध करते हुए कुछ युवाओं की एक सेना तैयार की थी।
उल्लेखनीय है कि दाइश के आतंकवादी हर उस व्यक्ति या गुट को रास्ते से हटाने का प्रयास करते हैं जो उनका विरोध करता है।
टैग्स