उत्तरी कोरिया के साहसी बयान से हमास ख़ुश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i40972-उत्तरी_कोरिया_के_साहसी_बयान_से_हमास_ख़ुश
फ़िलिस्तीनी संगठन हमास ने उत्तरी कोरिया के इस्राईल विरोधी बयान की प्रशंसा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०१, २०१७ ०६:५७ Asia/Kolkata
  • उत्तरी कोरिया के साहसी बयान से हमास ख़ुश

फ़िलिस्तीनी संगठन हमास ने उत्तरी कोरिया के इस्राईल विरोधी बयान की प्रशंसा की है।

हमास ने एक बयान जारी करके उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी किया गए बयान की सराहना की जिसमें उत्तरी कोरिया ने कहा है कि यह देश फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की अपने अधिकारों और हड़प ली गई ज़मीनों की वापसी के लिए जारी लड़ाई को न्यायोचित मानता है।

हमास ने इस्राईल की आलोचना और फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के समर्थन में जारी किए गए बयान की सराहना की और कहा कि यह संगठन अतिग्रहणकारी ज़ायोनियों को आतंकवाद का प्रयोजक तक्षा क्षेत्र में अशांति का मूल कारण मानता है।

ज्ञात रहे कि ज़ायोनी शासन के युद्ध मंत्री ने उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग ऊन के खिलाफ़ बयान दिया था जिसके जवाब में उत्तरी कोरिया ने इस्राईल के विरुद्ध कड़े स्वर में बयान जारी किया है।

इस्राईल के भीतर युद्ध मंत्री एविग्डर लेबरमैन की कड़ी आलोचना शुरू हो गई है। कई नेताओं ने कहा कि लेबरमैन के बड़बोलेपन और बेतुकी बयानबाज़ी ने इस्राईल की सुरक्षा को ख़तरे में डाल रखा है।