पश्चिमी इराक़ में दर्जनों आतंकी ढेर, दाइश में हुआ दो गुट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41034-पश्चिमी_इराक़_में_दर्जनों_आतंकी_ढेर_दाइश_में_हुआ_दो_गुट
इराक़ के सैन्य सूत्रों ने सलाहुद्दीन और अंबार प्रांत के बीच दाइश की सेन्ट्रल कमान्ड पर होने वाले हमले में तीस आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०१, २०१७ १६:१३ Asia/Kolkata
  • पश्चिमी इराक़ में दर्जनों आतंकी ढेर, दाइश में हुआ दो गुट

इराक़ के सैन्य सूत्रों ने सलाहुद्दीन और अंबार प्रांत के बीच दाइश की सेन्ट्रल कमान्ड पर होने वाले हमले में तीस आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सेना के एक सैन्य सूत्र ने सोमवार को बताया कि इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों के जवानों ने वायु सेना के समर्थन से अंबार प्रांत के उत्तरी क्षेत्र मालेहा में कार्यवाही की जिसके दौरान आतंकी गुट दाइश के 30 आतंकी मारे गये।

सूत्रों का कहना है कि इराक़ी सेना ने आतंकी गुट दाइश के मुख्यालय पर हमला किया जिसमें यह आतंकी मारे गये। इराक़ी सेना इस कार्यवाही के बाद दाइश के मुख्यालय पर नियंत्रण प्राप्त करने में सफल रही।

इसी मध्य इराक़ के दियाला प्रांत के एक स्थानीय अधिकारी ने भी दियाला और सलाहुद्दीन प्रांत में हुवैजा के दाइश के सरग़ना के अपने दो साथियों के साथ मारे जाने की सूचना दी और कहा कि यह लोग सलाहुद्दीन और दियाला प्रांत में अलबूबक्र गांव में गुट के भीतर भीषण मतभेदों के कारण मारे गये।

उत्तरी बाक़ूबाा में ख़ालिस शहर के पुलिस प्रमुख अदी ख़दरान ने भी कहा कि दियाला और सलाहुद्दीन के बीच अलबूक्र गांव में दाइश के दो गुटों के भीतर भीषण झड़पें हुई हैं और पश्चिमी इराक़ में दाइश दो गुटों में विभाजित हो गया है। (AK)