दाइश ने 10 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया
आतंकवादी गुट दाइश के आतंकियों ने अपने अपराध जारी रखते हुए नैनवा प्रांत में दस इराक़ी नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया।
सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने इराक़ के आम नागरिकों के विरुद्ध अपने अपराध जारी रखे हैं और पश्चिमी मूसिल के पास दस इराक़ी नागरिकों को सेना के साथ सहयोग करने के आरोप में मौत के घाट उतार दिया।
आतंकवादी गुट दाइश ने इससे पहले भी मूसिल शहर के पश्चिमी क्षेत्र में 50 नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया था। वर्ष 2014 में मूसिल शहर पर दाइश के नियंत्रण से अब तक इस शहर के सैकड़ों आम लोगों को आतंकवादी गुट दाइश विभिन्न बहानों से मौत के घाट उतार चुका है।
इराक़ से एक अन्य समाचार यह है कि मूसिल विश्वविद्यालय के पुस्ताकलय को आतंकवादी गुट ने तबाह कर दिया। यह पुस्तकालय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध था और इसमें एक लाख से अधिक प्रसिद्ध व महत्वपूर्ण पुस्तकें रखी हुईं थी। यूनेस्को ने इस पुस्तकालय को विश्व धरोहर की सूची में पंजीकृत किया है।
आतंकवादी गुट दाइश ने इस विश्वविद्यालय पर क़ब्ज़ा कर लिया था और वर्ष 2016 में अमरीकी सैनिकों द्वारा आतंकवाद से संघर्ष के बहाने इस पर हमला किया गया जिसमें एक लाख अधिक प्रसिद्ध पुस्तकें तबाह हो गयीं।
यह विश्वविद्यालय इराक़ में शोध का दूसरा सबसे बड़ा केन्द्र समझा जाता था। (AK)