अमरीका के चक्कर लगाने से कुछ फ़ाएदा नहीं- हमास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41076-अमरीका_के_चक्कर_लगाने_से_कुछ_फ़ाएदा_नहीं_हमास
हमास का कहना है कि महमूद अब्बास, अमरीका के कितने भी चक्कर लगा लें इससे कोई फ़ाएदा नहीं होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०२, २०१७ १२:५९ Asia/Kolkata
  • अमरीका के चक्कर लगाने से कुछ फ़ाएदा नहीं- हमास

हमास का कहना है कि महमूद अब्बास, अमरीका के कितने भी चक्कर लगा लें इससे कोई फ़ाएदा नहीं होगा।

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास के प्रवक्ता ने कहा है कि महमूद अब्बास की अमरीका यात्रा, फ़िलिस्तीनियों के प्रतिनिधि के रूप में नहीं है।

अब्दुल लतीफ़ अलक़ानू ने महमूद अब्बास की अमरीका की यात्रा की आलोचना करते हुए कहा है कि इससे कोई लाभ नहीं होगा।  उन्होंने कहा कि महमूद अब्बास की यात्रा, फ़िलिस्तीनियों के प्रतिनिधि के रूप में नहीं है।हमास के प्रवक्ता ने कहा कि एेसी स्थिति में कि जब फ़िलिस्तीनी बंदी,बहुत ही विषम परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रहे हैं, महमूद अब्बास की अमरीका की यात्रा का कोई अर्थ नहीं रहता।  उन्होंने कहा कि यह यात्रा, फ़िलिस्तीनियों के अधिकारों को अनदेखा करने के अर्थ में है।

ज्ञात रहे कि फिलिस्तीनी प्रशासन के नेता महमूद अब्बास, अमरीकी राष्ट्रपति से भेंट करने के उद्देश्य से अमरीका की यात्रा पर हैं।