आस्ताना में सीरिया शांति वार्ता का चौथा दौर शुरु
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41108-आस्ताना_में_सीरिया_शांति_वार्ता_का_चौथा_दौर_शुरु
क़ज़्ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में सीरियाई सरकार और विपक्ष के बीच चौथे दौर की वार्ता चल रही है, जिसका उद्देश्य सीरिया में 6 साल से जारी विदेश समर्थित संकट को हल करना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०३, २०१७ १०:३० Asia/Kolkata
  • आस्ताना में सीरिया शांति वार्ता का चौथा दौर शुरु

क़ज़्ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में सीरियाई सरकार और विपक्ष के बीच चौथे दौर की वार्ता चल रही है, जिसका उद्देश्य सीरिया में 6 साल से जारी विदेश समर्थित संकट को हल करना है।

बुधवार को शुरु हुयी यह वार्ता गुरुवार तक जारी रहेगी।

यह वार्ता ईरान, रूस और तुर्की की मध्यस्थता से सीरियाई सरकार और विपक्ष के बीच हो रही है। ईरान और रूस सीरियाई सरकार के समर्थक और तुर्की सीरियाई विपक्ष का समर्थक है।

बुधवार को इस वार्ता के अवसर पर ईरानी प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता उपविदेश मंत्री हुसैन जाबिरी अंसारी कर रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर सीरिया के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न दी मिस्तूरा से सीरिया के ताज़ा हालात पर चर्चा की। (MAQ/N)