एक महीने में 64 सऊदी सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41204-एक_महीने_में_64_सऊदी_सैनिक_हताहत
गुरूवार को भी यमनी सैनिकों ने सऊदी सैनिकों के ठिकानों पर मार्टर गोलों और तोपखानों से आक्रमण किया था जिसमें तीन सऊदी सैनिक मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०५, २०१७ ०९:०८ Asia/Kolkata
  • एक महीने में 64 सऊदी सैनिक हताहत

गुरूवार को भी यमनी सैनिकों ने सऊदी सैनिकों के ठिकानों पर मार्टर गोलों और तोपखानों से आक्रमण किया था जिसमें तीन सऊदी सैनिक मारे गये।

यमन के अलमसीरा टीवी चैनल ने इस देश के सैनिक सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि यमनी सेना के स्नाइपरों ने सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमलों की प्रतिक्रिया में 47 से अधिक सऊदी सैनिकों को अलकरन, अलफरीज़ा, अरकर्स, अलएबादिया और अज्ज़बरा आदि सैनिक छावनियों में मौत के घाट उतार दिया।

पिछले महीने नजरान सैनिक छावनी में नौ सऊदी सैनिकों जबकि असीर में आठ अन्य सऊदी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। यह ऐसी स्थिति में है जब गुरूवार को भी यमनी सैनिकों ने सऊदी सैनिकों के ठिकानों पर मार्टर गोलों और तोपखानों से आक्रमण किया था जिसमें तीन सऊदी सैनिक मारे गये।

दूसरी ओर से सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने यमन के तइज़ प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों पर नौ बार हमला किया।

ज्ञात रहे कि 26 मार्च 2015 में सऊदी अरब ने सुरक्षा परिषद की अनुमति के बिना यमन के भगोड़े और अपदस्थ राष्ट्रपति मंसूर हादी को दोबारा सत्ता में लाने और इसी प्रकार यमन के अंसारुल्लाह स्वयं सेवी बल को कमज़ोर करने के लिए लक्ष्य हमला किया था जो अब तक जारी है। MM