सीरिया के इस नवजात से जल उठे सऊदी + फ़ोटो
May ०७, २०१७ १२:२२ Asia/Kolkata
सीरिया की एक दंपति ने सऊदी अरब की दंपति के जवाब में अपने नवजात शिशु का नाम रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन के नाम पर रखा है।
सीरिया के बानियास शहर रहने वाली इस दंपति ने अपने परिवार के नये सदस्य का नाम विलादीमीर पुतीन चुना है।

उन्होंने बल दिया कि आतंकवाद से संघर्ष में देश की रक्षा के लिए रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन की सहायताओं की सराहना करने के लिए यह काम अंजाम दिया।

सीरिया की इस दंपति की इस कार्यवाही की सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा है और बहुत से यूज़र्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। (AK)

टैग्स