उत्तरी इराक़,दाइश ने दसियों आम नागरिकों को भून डाला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41444-उत्तरी_इराक़_दाइश_ने_दसियों_आम_नागरिकों_को_भून_डाला
आतंकवादी गुट दाइश ने उत्तरी इराक़ में दसियों निवासियों को मौत के घाट उतार दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०९, २०१७ ०५:४७ Asia/Kolkata
  • उत्तरी इराक़,दाइश ने दसियों आम नागरिकों को भून डाला

आतंकवादी गुट दाइश ने उत्तरी इराक़ में दसियों निवासियों को मौत के घाट उतार दिया।

इराक़ी सूत्रों के हवाले से हमारे रिपोर्टर ने रिपोर्ट दी है कि आतंकवादी गुट दाइश ने 47 लोगों को जिन्हें दाइश के आतंकियों ने करकूक के हवीजा शहर की जेलों में बंद कर रखा था, सेना के साथ सहयोग करने और दाइश का आदेश न मानने के आरोप में मौत के घाट उतार दिया।

मारे गये इन लोगों में 12 विदेशी तथा दाइश के सदस्य थे जिन्हें रणक्षेत्र से भागने के आरोप में मौत के घाट उतार दिया गया।

इराक़ के राजनैतिक व सैन्य अधिकारियों का कहना है कि इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में सेना के हाथों भीषण पराजय विशेषकर मूसिल की स्वतंत्रता के बाद दाइश के आतंकी जनता में भय पैदा करने और इराक़ी सेना और स्वयं सेवी बलों से बदला लेने के लिए आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।

ज्ञात रहे कि मूसिल का पूर्वी भाग 24 जनवरी 2017 को पूरी तरह आज़ाद हो चुका है। पश्चिमी मूसिल का अभियान 17 अक्तूबर 2016 को शुरु हुआ जिसके सफल होने में अब कुछ ही क़दम का फ़ासला रह गया है। पश्चिमी मूसिल की आज़ादी के अभियान के लंबा खिंचने की बहुत बड़ी वजह इस क्षेत्र में पुराने मुहल्लों की स्थिति के कारण जनसंख्या का अधिक घनत्व होना है। (AK)