दाइश ने रची 5000 लोगों के जनसंहार की साज़िश
दाइश के आतंकवादी 5000 लोगों का एक साथ जनसंहार करना चाहते हैं।
सूमरिया समाचार एजेन्सी के अनुसार इराक़ के नैनवा प्रांत की प्रांतीय परिषद के एक सदस्य हेसामुद्दीन अलबार ने बताया है कि इस बात की रिपोर्टें मिली हैं कि दाइश के आतंकवादी बहुत बड़े पैमाने पर जनसंहार करने की तैयारी में हैं।
उन्होंने कहा कि दाइश लगभग 5000 बंदियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर रहे हैं। हेसामुद्दीन ने बताया कि दाइश की क़ैद से बच निकलकर भागने वाले एक व्यक्ति ने बताया है कि दाइश के आतंकवादी, व्यापक स्तर पर जनसंहार की योजना तैयार कर रहे हैं। इस व्यक्ति के अनुसार दाइश के आतंकवादी, हज़ारों बंदियों को मानवीय ढाल के रूप में प्रयोग करते हुए एेसे स्थानों पर जबरदस्ती पहुंचा रहे हैं जिन क्षेत्रों पर इराक़ के युद्धक विमान हवाई कार्यवाही कर रहे हैं।
ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट दाइश इससे पहले भी कई बार बड़े पैमाने पर जनसंहार कर चुका है।