हसन नसरुल्लाह के भाषण के दौरान, लेबनानियों के मोबाइल फ़ोन हैक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41762-हसन_नसरुल्लाह_के_भाषण_के_दौरान_लेबनानियों_के_मोबाइल_फ़ोन_हैक
लेबनान ने इस्राईल पर हाल ही में हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरुल्लाह के एक भाषण के दौरान, देश के दूरसंचार नेटवर्क को हैक करने का आरोप लगाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १४, २०१७ १०:०५ Asia/Kolkata
  • हसन नसरुल्लाह के भाषण के दौरान, लेबनानियों के मोबाइल फ़ोन हैक

लेबनान ने इस्राईल पर हाल ही में हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरुल्लाह के एक भाषण के दौरान, देश के दूरसंचार नेटवर्क को हैक करने का आरोप लगाया है।

गुरुवार को हिज़्बुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर मुस्तफ़ा बदरुद्दीन के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में नसरुल्लाह के भाषण के दौरान, लोगों के मोबाइल फ़ोन पर कॉल्स और मैसेज आने लगे कि हसन नसरुल्लाह ने ही बदरुद्दीन की हत्या का आदेश दिया था।

इस घटना के बाद, हिज़्बुल्लाह ने एक बयान जारी करके कहा है कि एक अज्ञात स्रोत ने हिज़्बुल्लाह के प्रेस कार्यालय की टेलीफ़ोन लाइनों को हैक कर लिया और हज़ारों लोगों को फ़ोन करके और मैसेज भेजकर, हिज़्बुल्लाह और उसके नेता का अपमान किया।

इसके अलावा, लेबनान के दूरसंचार मंत्रालय और दूरसंचार कंपनी ओगेरो ने एक संयुक्त बयान जारी करके कहा है कि इस हैकिंग में इस्राईल का हाथ है, क्योंकि इससे पहले भी 2006 में इस्राईल इसी तरह की घटिया हरकत कर चुका है।

बयान में कहा गया है कि लेबनान की सीमा के बाहर से देश के टेलीफ़ोन नेटवर्क में बहुत ही आधुनिक तकनीक से सेंध लगाई गई है, जिसमें लाखों टेलीफ़ोन निशाना बने हैं।

लेबनान की सरकार का कहना है कि इस घटना की जांच जारी है और भविष्य में इस प्रकार की हैकिंग का मुक़ाबला करने के लिए ज़रूरी क़दम उठाए जायेंगे।

2006 में 33 दिवसीय युद्ध के दौरान, तेलअवीव ने लेबनानी जनता के मोबाइल फ़ोन हैक करके टैक्स्ट एवं वॉइस मैसेज भेजे थे और हिज़्बुल्लाह के अलमनार टीवी को भी हैक कर लिया था। msm