मोदी के इस्राईल दौरे से पहले, महमूद अब्बास पहुंचे भारत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41782-मोदी_के_इस्राईल_दौरे_से_पहले_महमूद_अब्बास_पहुंचे_भारत
फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १४, २०१७ १२:१९ Asia/Kolkata
  • मोदी के इस्राईल दौरे से पहले, महमूद अब्बास पहुंचे भारत

फ़िलिस्तीनी प्रशासन के प्रमुख महमूद अब्बास भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे।

भारत के सरकारी सूत्रों के अनुसार महमूद अब्बास की यह यात्रा राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के आधारिक निमंत्रण पर हो रही है। महमूद अब्बास 14 से 17 मई तक भारत के दौरे पर रहेंगे। महमूद अब्बास ऐसी स्थिति में भारत के दौरे पर हैं कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने इस्राईल का दौरा करने वाले हैं।

 

महमूद अब्बास की यह भारत की पांचवीं यात्रा है जबकि उनका यह तीसरा सरकारी दौरा है। 15 मई को महमूद अब्बास नोएडा में सी-डैक केन्द्र का अवलोकन करेंगे, वह इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर भी जाएंगे। 16 मई को महमूद अब्बास का राष्ट्रपति भवन में आधिकारिक स्वागत किया जाएगा जबकि वह राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

प्रणव मुखर्जी उनके सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे। मंगलवार को ही दोपहर में उनकी मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत होगी जबकि उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी उनकी मुलाक़ात होगी। फ़िलिस्तीन और भारत के अधिकारियों के मध्य होने वाली वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों, पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया और क्षेत्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत होगी।

 

भारत और फ़िलिस्तीन के बीच परस्पर सहयोग के कई समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। सितंबर 2015 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक अधिवेशन के दौरान मोदी और महमूद अब्बास स से मुलाकात हुई थी। (AK)