इराक़, अलक़ायम क्षेत्र में सेना की कार्यवाही, 13 आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41788-इराक़_अलक़ायम_क्षेत्र_में_सेना_की_कार्यवाही_13_आतंकी_ढेर
इराक़ी सेना के संयुक्त आप्रेश्नल कमान्ड ने अंबार प्रांत के पश्चिम में स्थित अलक़ायम पर वायु सेना के हवाई हमले में कम से कम 13 आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १४, २०१७ १३:२३ Asia/Kolkata
  • इराक़, अलक़ायम क्षेत्र में सेना की कार्यवाही, 13 आतंकी ढेर

इराक़ी सेना के संयुक्त आप्रेश्नल कमान्ड ने अंबार प्रांत के पश्चिम में स्थित अलक़ायम पर वायु सेना के हवाई हमले में कम से कम 13 आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी है।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सेना की संयुक्त आप्रेश्नल कमान्ड ने अपने बयान में कहा है कि सेना के युद्धक विमानों ने विशेष कार्यवाही करते हुए अलक़ायम शहर में दाइश के सरग़नों की बैठक पर हमला किया।

इराक़ी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आतंकवादी गुट दाइश के सरग़ना अलक़ायम क्षेत्र में एक बैठक में नागरिकों पर हमला करने, कुछ न्यायाधीशों की टारगेट किलिंग और पवित्र रमज़ान में रतबा और हदीसा क्षेत्र के आसपास के इलाक़ों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

इराक़ से एक अन्य समाचार यह है कि रैपिड एक्शन फ़ोर्स ने पश्चिमी मूसिल की स्वतंत्रता के लिए आरंभ हुए अभियान के शुरुआती घंटों में ही महत्वपूर्ण मोहल्ले इक़तेसादीन को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया।

इराक़ी टेलीवीजन चैनल ने भी रिपोर्ट दी है कि इक़तेसादीन मोहल्ले के बाद पश्चिमी मूसिल के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण मोहल्ले 17 पर भी सेना ने नियंत्रण कर लिया है। (AK)