सीमा के बाहर भी आतंकियों को ढूंढ ढूंढ कर मारेंगेः इराक़
इराक़ के गृहमंत्रालय के मीडिया प्रभारी ने सोमवार को कहा कि बग़दाद, आतंकवाद से संघर्ष में केवल देश की सीमा के भीतर ही सीमित नहीं रहेगा बल्कि सीमा के बाहर के कुछ क्षेत्रों में भी आतंकी गुटों की घुसपैठ को रोकने के लिए भी कार्यवाही की जाएगी।
इसना की रिपोर्ट के अनुसार, वह्हाब ताई ने कहा कि इराक़ और सीरिया के बीच सुरक्षा सहयोग, उस चार पक्षीय सुरक्षा समिति की गतिविधियों के परिप्रेक्ष्य में है जिसमें ईरान और रूस भी शामिल हैं। उनका कहना था कि इराक़, आतंकवाद से संघर्ष में अपनी भीतरी सीमा तक समिति नहीं रहेगा।
इराक़ के संयुक्त आप्रेश्नन कमान्ड के प्रवक्ता यहिया ज़ुबैदीने भी रेफ़ाई और उरैबी नामक क्षेत्रों में आतंकवाद से संघर्ष में सेना के सफल अभियान के बारे में कहा कि स्वयं सेवी बलों ने क़ीरवान क्षेत्र के उत्तर और पूरब के गांवों पर नियंत्रण प्राप्त करके सीरिया और इराक़ के बीच दाइश की सप्लाई लाइन काट दिया।
इसी मध्य इराक़ी सेना के संयुक्त अभियान के प्रवक्ता ने सोमवार करो अपने बयान में कहा कि विशेष आतंकवाद निरोधक दल, फेडरल पुलिस और स्वयं सेवी बलों ने अब तक पश्चिमी मूसिल के क्षेत्रों के 90 प्रतिशत से अधिक क्षेत्रों को दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। (AK)