सऊदी अरबः सभी सरकारी पदों से विदेशियों को हटाने का आदेश
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41930-सऊदी_अरबः_सभी_सरकारी_पदों_से_विदेशियों_को_हटाने_का_आदेश
सऊदी अरब के सोशल सेवा मंत्रालय ने सभी सरकारी विभागों को आदेश दिया है कि वह तीन साल के भीतर सभी विदेशियों को नौकरी से निकाल दें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०१७ ०६:०८ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरबः सभी सरकारी पदों से विदेशियों को हटाने का आदेश

सऊदी अरब के सोशल सेवा मंत्रालय ने सभी सरकारी विभागों को आदेश दिया है कि वह तीन साल के भीतर सभी विदेशियों को नौकरी से निकाल दें।

सऊदी सरकार की ओर से यह घोषणा एसे समय की गई है जब पिछले साल से सऊदी अरब की तेल की आमदनी में भारी कमी आई है और सीरिया तथा यमन के युद्ध में लिप्त होने के नाते भी सऊदी अरब को बहुत बड़े पैमाने पर ख़र्च उठाना पड़ रहा है।

सऊदी मीडिया ने बताया कि सिविल सर्विसेज़ के डिप्टी मिनिस्टर अब्दुल्लाह अलमैलफ़ी ने सभी संस्थाओ को आदेश दिया है कि वर्ष 2020 के बाद कोई भी विदेशी, नौकरी पर न रहे।

 उपमंत्री की अध्यक्षता में रियाज़ में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें बताया गया कि बीते साल की समाप्ति तक देश भर में 70 हज़ार विदेशी सरकारी विभागों में काम कर रहे थे। उपमंत्री ने कहा कि विजन 2030 के तहत पूरी तरह से सरकारी नौकरियां स्थानीय लोगों को दी जाएंगी।

इससे पहले भी सऊदी अरब से दसियों हज़ार की संख्या में विदेशी कामगारों को नौकरी से निकाला जा चुका है।