इस्राईल के दिल की बात ज़बान पर आ ही गई
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i41948-इस्राईल_के_दिल_की_बात_ज़बान_पर_आ_ही_गई
इस्राईल के एक मंत्री ने खुलेआम सीरिया के राष्ट्रपति बशार असद की हत्या का आहवान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १७, २०१७ ११:२९ Asia/Kolkata
  • इस्राईल के दिल की बात ज़बान पर आ ही गई

इस्राईल के एक मंत्री ने खुलेआम सीरिया के राष्ट्रपति बशार असद की हत्या का आहवान किया है।

इस्राईल के आवासीय मंत्री योवाव गैलेंट ने एक बयान जारी करके दावा किया है कि सरियाई सरकार अपने ही लोगों के ख़िलाफ़ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रही है और उनके शवों को जला दे रही है।

इस्राईली मंत्री का कहना था, “अब समय आ गया है कि असद की हत्या कर दी जाए, और जब हम सांप की दुम कुचल चुके होंगे तो हम उसके सिर तक भी पहुंच जायेंगे, जो तेहरान में है।”

ग़ौरतलब है कि इससे पहले भी इस्राईली सरकार और उसके मंत्री दूसरे देशों के नेताओं की हत्या का फ़रमान जारी करते रहे हैं और इस्राईल की बदनाम जासूसी एजेंसी मोसाद विश्व में कई नेताओं और बुद्धिजीवियों की हत्या में शामिल रही है।

इस्राईल सरकारी आतंकवाद का सबसे बड़ा प्रतीक है और वह सीरिया में तकफ़ीरी आतंकवाद का बड़े पैमाने पर समर्थन कर रहा है।

सीरिया के राष्ट्रपति बशार असद से इस्राईल की दुश्मनी कोई ढकी छुपी बात नहीं है, इसलिए कि इस्राईल की विस्तारवादी नीतियों में सीरियाई सरकार ही सबसे बड़ी रुकावट हैं।

इससे पहले मंगलवार को ही गैलेंट ने इस्राईली सेना के रेडियो से बात करते हुए कहा था कि असद का शासन नाज़ी जर्मनी के बाद दुनिया का सबसे बुरा शासन है।

इस्राईली सेना के सेवानिवृत्त जनरल ने तेलअवीव की दिल की ख़्वाहिश ज़ाहिर करते हुए कहा, इस्राईल असद और अलवी सरकार को सत्ता से हटाना और उसकी जगह एक सुन्नी सरकार का गठन चाहता है। msm