सऊदी आक्रमण में 23 यमनी यात्री हताहत
May १८, २०१७ ०५:५९ Asia/Kolkata
एक मुसाफ़िर बस सऊदी अरब के हमले में यमन के 23 यात्री मारे गए।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने बुधवार को यमन के तइज़ प्रांत के मौज़ा नगर में एक यात्री बस पर हमला कर दिया। इस हवाई हमले में कम से कम 23 यात्री मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में अधिकांश बच्चे हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि यात्री बस पर सऊदी अरब के हवाई हमले के कारण कई यात्री बस में ही जलकर राख हो गए। यमन के सैन्य सूत्रों ने इस हमले की पुष्टि की है जबकि सऊदी अरब की ओर से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
इसी बीच यमन के मआरिब प्रांत में ही कई स्थानों पर सऊदी अरब के विमानों ने हवाई हमले किये जिनमें दसियों लोग हताहत और घायल हो गए।
टैग्स