ट्रम्प के सऊदी दौरे की निंदा में यमन में व्यापक प्रदर्शन
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के सऊदी अरब के दौरे के विरोध में यमन की राजधानी सनआ के सबईन स्क्वायर पर व्यापक प्रदर्शन हुए।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमन की जनता ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के सऊदी अरब के दौरे के विरोध में राजधानी सनआ में व्यापक प्रदर्शन किए। प्रदर्शन में शामिल लोग यमन का ध्वज और एेसे प्लेकार्ड उठाए हुए थे जिन पर क्षेत्र में अमरीका की नीतियों के विरोध और अमरीका तथा सऊदी अरब के हमलों से मुक़ाबला करने के निमंत्रण के नारे लिखे हुए थे।
यमन की सर्वोच्च क्रांतिकारी समिति के प्रमुख मुहम्मद अली हूसी ने शुक्रवार को यमनियों से अपील की थी कि वह डोनल्ड ट्रम्प के सऊदी अरब के दौरे के अवसर पर सड़कों पर निकल कर व्यापक प्रदर्शन करें।
यमन की प्रदर्शन आयोजित करने वाली समिति के प्रमुख ने भी शनिवार की शाम राजधानी सनआ में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के सऊदी अरब के दौरे के विरोध में प्रदर्शन करने की अपील की थी।
यमन की राष्ट्रीय मुक्ति सरकार के विदेशमंत्री हेशाम शरफ़ ने ट्रम्प के सऊदी अरब के दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस यात्रा से क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय दुश्मनी में वृद्धि होगी और क्षेत्र की शांति और सुरक्षा ख़तरे में पड़ जाएगी। (AK)