नवाज़ शरीफ़, सऊदी अरब पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i42172-नवाज़_शरीफ़_सऊदी_अरब_पहुंचे
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़, सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में होने वाले पहले अमरीका- अरब इस्लामिक बैठक में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय सरकारी दौरे पर सऊदी अरब पहुंच गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २१, २०१७ १०:५१ Asia/Kolkata
  • नवाज़ शरीफ़, सऊदी अरब पहुंचे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़, सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ में होने वाले पहले अमरीका- अरब इस्लामिक बैठक में भाग लेने के लिए तीन दिवसीय सरकारी दौरे पर सऊदी अरब पहुंच गये हैं।

इस दौरे पर नवाज़ शरीफ़ की पत्नी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नासिर जंजूआ और विदेशी मामलों में प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अज़ीज़ भी उनके साथ मौजूद हैं। एपीपी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के उतराधिकारी और रक्षामंत्री सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने नवाज़ शरीफ़ को इस बैठक में भाग लेने का निमंत्रण दिया था।

सऊदी अरब के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अवद बिन सालेह अलअवद ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान का दौरा किया था और इस्लामाबाद तक उतराधिकारी का निमंत्रण पहुंचाया था।

इस शिखर सम्मेलन में सऊदी उतराधिकारी सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ और अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के अतिरिक्त इस्लामी जगत के 55 राष्ट्राध्यक्षों को भाग लेने का निमंत्रण दिया गया है।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब और पाकिस्तान के निकट संबंध हैं और दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग भी मज़बूत है जबकि हाल ही में पाकिस्तानी सरकार ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ़ को सऊदी गठबंधन की अध्यक्षता के लिए विशेष अनुमति जारी की थी। (AK)