दाइश ने तीन हज़ार इराकियों का अपहरण कर लिया
दाइश इराकी सुरक्षा बलों के हमलों के मुकाबले में इन लोगों का प्रयोग मानवीय ढ़ाल के रूप में करने के प्रयास में है।
ह्यूमन राइट्स वॉच ने गुरूवार को एक विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश ने लगभग तीन हज़ार आम इराकियों का इस देश के पश्चिम में स्थित नैनवां प्रांत के गांवों से अपहरण करके सीरिया के साथ इराक की लगने वाली सीमा के निकट पहुंचा दिया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ह्यूमन राइट्स वॉच ने कहा है कि अरफीअ, अन्नौफली, कुब्ये अलवहबी और खराब बाज़ार नामक गांवों से इन लोगों का अपहरण करके इराक- सीरिया सीमा पर पहुंचा दिया गया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार दाइश इराकी सुरक्षा बलों के हमलों के मुकाबले में इन लोगों का प्रयोग मानवीय ढ़ाल के रूप में करने के प्रयास में है।
ज्ञात रहे कि नैनवां प्रांत के केन्द्र मोसिल की आतंकवादी गुट दाइश से आजादी 17 अक्तूबर वर्ष 2016 से आरंभ हुई है और आज़ादी की इस कार्यवाही में हज़ारों इराकी सैनिक, स्वयं सेवी बल और कुर्द पीशमर्गा के जवान भाग ले रहे हैं और इराकी सुरक्षा बलों ने लगभग 100 दिनों के बाद मोसिल के पूर्वी भाग को पूर्णरूप से स्वतंत्र करा लिया है।
इराकी सुरक्षा बलों ने पश्चिमी मोसिल को स्वतंत्र कराने के लिए 19 फरवरी 2017 से कार्यवाही आरंभ की है जो अब तक जारी है।
ज्ञात रहे कि आतंकवादी गुट दाइश को अमेरिका, पश्चिमी देशों और सऊदी अरब सहित क्षेत्र के अरब देशों का व्यापक समर्थन प्राप्त है और इसी समर्थन के आधार पर उसने वर्ष 2014 में इराक पर हमला करके इस देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों के बहुत बड़े भाग पर नियंत्रण कर लिया और इस अवधि में उसने अनगिनत अपराधों को अंजाम दिया है।
उस समय से लेकर इराकी सुरक्षा बलों ने अतिग्रहित बहुत से क्षेत्रों को आज़ाद करा लिया है। MM