सीरिया में फिर नागरिकों पर अमरीकी हमला
May २६, २०१७ ०९:५५ Asia/Kolkata
अमरीकी विमानों में सीरिया में आम लोगों पर हमला करके कम से कम 9 लोगों को हताहत किया।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी युद्धक विमानों ने शुक्रवार की सुबह सीरिया के अलमयादीन नगर पर दो चरणों में आक्रमण किया जिसके कारण कम से कम 9 लोग मारे गए जबकि कुछ रिपोर्टों में इनकी संख्या 30 से अधिक बताई गई है। मृतकों मे बच्चे और महिलाएं भी सम्मिलित हैं।
इससे पहले भी अमरीकी विमान सीरिया और इराक़ में विभिन्न अवसरों पर आम नागरिकों पर हमले करते आए हैं जिनके परिणाम स्वरूप सैकड़ों लोगों की मृत्यु हुई। इन अमरीकी हमलों का विरोध स्थानीय लोग और मानवाधिकार संगठन कर रहे हैं।
टैग्स