अवामिया के शियों के ख़िलाफ़ प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल जारी
आले सऊद शासन शिया बाहुल्य इलाक़े अलअवामिया में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है।
दस्तावेज़ों के मुताबिक़, सऊदी सैनिक पिछले क़रीब 17 दिन से अलअवामिया शहर में ख़ून की होली खेल रहे हैं और घरों को आग लगा रहे हैं, विशेष रूप से अलअवामिया के अलमसूरा गांव को ध्वस्त किया जा रहा है।
अलमसूरा गांव वरिष्ठ शिया धर्मगुरु आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर निम्र का जन्मस्थल है, जिन्हें जनवरी 2016 में आले सऊद शासन ने मौत की सज़ा देकर शहीद कर दिया था।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, सऊदी सैनिक अलअवामिया के नागरिकों के ख़िलाफ़ अमरीका और बेल्जियम के हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
सऊदी सैनिक भारी मशीन गन एम-2 ब्रूनिंग का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं।
अमरीकी जनरल डाइनामिक्स और यूएस ऑर्डिनेंस कंपनियां एम-2 ब्रूनिंग का उत्पादन करती हैं। इस मशीन गन को आम तौर पर हेलिकॉप्टर से इस्तेमाल किया जाता है और इसे वाहनों और नावों पर रखकर भी चलाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1980 में इस हथियार के नागरिकों के ख़िलाफ़ इस्तेमाल करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया, लेकिन सऊदी सैनिक अवामिया में इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं। msm