सऊदी अरब के हमलों का यमनी फ़ोर्सेज़ ने दिया मुंहतोड़ जवाब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i42584-सऊदी_अरब_के_हमलों_का_यमनी_फ़ोर्सेज़_ने_दिया_मुंहतोड़_जवाब
यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण जारी है। यमन और सऊदी अरब के विभिन्न क्षेत्रों में हुयी झड़पों में सऊदी अरब के 11 भाड़े के सैनिक ढेर हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०१७ ०७:२० Asia/Kolkata
  • 28 मई 2017 को असीर में यमनी फ़ोर्सेज़ की कार्यवाही में मारे गए 3 सऊदी सैनिक,  (हर्बी प्रेस के सौजन्य से)
    28 मई 2017 को असीर में यमनी फ़ोर्सेज़ की कार्यवाही में मारे गए 3 सऊदी सैनिक, (हर्बी प्रेस के सौजन्य से)

यमन पर सऊदी अरब का अतिक्रमण जारी है। यमन और सऊदी अरब के विभिन्न क्षेत्रों में हुयी झड़पों में सऊदी अरब के 11 भाड़े के सैनिक ढेर हो गए।

अलआलम के अनुसार, यमनी सेना और स्वंय सेवी बल ने यमन के केन्द्र में स्थित मआरिब प्रांत के सरवाह क़स्बे के विभिन्न इलाक़ों में कार्यवाही की, जिसमें सऊदी अरब के 5 भाड़े के सैनिक मारे गए। इसी प्रकार यमनी फ़ोर्सेज़ ने दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान इलाक़े में स्थित फ़व्वाज़ छावनी को निशाना बनाया जिसमें 6 भाड़े के सैनिक ढेर हुए।

शनिवार को यमनी फ़ोर्सेज़ ने कि जिसमें यमनी सेना और स्वंयसेवी बल शामिल है, सनआ और जौफ़ प्रांत में सऊदी अरब के भाड़े के सैनिकों के ठिकानों को रॉकेट से निशाना बनाया, जिसमें दसियों भाड़े के सैनिक ढेर और बहुत से घायल हुए। इसी प्रकार इस कार्यवाही में भाड़े के सैनिकों के सैन्य उपकरणों को भारी नुक़सान पहुंचा।

ग़ौरतलब है कि यमन पर सऊदी अरब का हमला 26 मार्च 2015 से जारी है। सऊदी अरब ने यमन की ज़मीनी, वायु और समुद्री नाकाबंदी कर रखी है, जिसके कारण यमन में खाद्य पदार्थ की बहुत कमी हो गयी है। सऊदी अरब के हमलों में अब तक 12000 से ज़्यादा बेगुनाह नागरिक हताहत और दसियों हज़ार घायल हुए हैं। (MAQ/N)