बाक़ूबा में आत्मघाती विस्फोट 19 हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i42600-बाक़ूबा_में_आत्मघाती_विस्फोट_19_हताहत_और_घायल
इराक़ के दियाला प्रांत के बाक़ूबा नगर में होने वाले इस आत्मघाती विस्फोट में 3 लोग मारे गए और 16 घायल हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २८, २०१७ १०:१० Asia/Kolkata
  • बाक़ूबा में आत्मघाती विस्फोट 19 हताहत और घायल

इराक़ के दियाला प्रांत के बाक़ूबा नगर में होने वाले इस आत्मघाती विस्फोट में 3 लोग मारे गए और 16 घायल हो गए।

शफ़क़ न्यूज़ साइट के अनुसार इराक़ के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता असद मअन ने बताया है कि यह विस्फोट रविवार को बाक़ूबा नगर में नगरपालिका की इमारत के निकट हुआ।

उन्होंने कहा कि एक आत्मघाती ने रविवार को बाक़ूबा नगर में नगरपालिका की इमारत के मुख्यद्वार पर पहुंचकर अपने शरीर पर बंधी बेल्ट को विस्फोटित कर दिया।  इस विस्फोट के परिणाम स्वरूप कम से कम 3 लोग मारे गए और 16 अन्य घायल हो गए।

इस विस्फोट से पहले इराक़ के सुरक्षाबलों ने दियाला प्रांत में दाइश के विरुद्ध कार्यवाही करके इस आतंकवादी गुट को भारी क्षति पहुंचाई।  इस बात की संभावना पाई जाती है कि दाइश ने इस क्षति का बदला लेने के लिए आतंकवादियों ने यह कार्यवाही की है।