इक्वाडोर में अरब और इस्राईली अधिकारियों की मुलाक़ात
टाइम्स ऑफ़ इस्राईल ने रहस्योद्घाटन किया है कि इक्वाडोर में फ़ार्स खाड़ी के अरब देशों के अधिकारियों और इस्राईली अधिकारियों ने मुलाक़ात की है।
यह मुलाक़ात इक्वाडोर के नए नेता लेनिन मोरेनो के पद् ग्रहण समारोह के इतर हुई, जिसे अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प की हालिया मध्यपूर्व यात्रा के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है।
इस बैठक में एक इस्राईली मंत्री और कुछ अरब देशों के अधिकारियों ने भाग लिया।
टाइम्स ऑफ़ इस्राईल के अनुसार, इस्राईली मंत्री अय्यूब क़रा का कहना है कि अरब देशों के अधिकारियों ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया, जिसे देखकर वह भौंचक्के रह गए।
ज़ायोनी मंत्री ने कहा है कि ट्रम्प की मध्यपूर्व यात्रा ने सियासी बाज़ी को पलटकर रख दिया है।
इस्राईली मंत्री ने अपने ट्वीटर पेज पर इस मुलाक़ात की कुछ तस्वीरें भी प्रकाशित की हैं।
क़रा ने हिब्रू भाषा में किए गए अपने ट्वीट में कहा है कि राजनीति में वर्षों की सक्रियता के बाद, यह पहली बार है कि मैंने सऊदी अरब के अपने सहयोगियों से मुलाक़ात की है और उन्होंने इस्राईली प्रतिनिधि के रूप में मेरा स्वागत किया है। msm