दाइश, अंत के निकट हैः इराक़ी स्वयं सेवी बल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i42862-दाइश_अंत_के_निकट_हैः_इराक़ी_स्वयं_सेवी_बल
इराक़ के स्वयं सेवी बल ने कहा है कि आतंकी गुट दाइश अपने 80 प्रतिशत सदस्यों से हाथ धो चुका है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०१, २०१७ ०७:५४ Asia/Kolkata
  • दाइश, अंत के निकट हैः इराक़ी स्वयं सेवी बल

इराक़ के स्वयं सेवी बल ने कहा है कि आतंकी गुट दाइश अपने 80 प्रतिशत सदस्यों से हाथ धो चुका है।

अलहश्दुश्शाबी के प्रवक्ता अहमद अलअसदी ने सीरियाई समाचार एजेंसी से बात करते हुए सीरिया से मिलने वाली इराक़ की समस्त सीमाओं की रक्षा और दाइश के नियंत्रण वाले सभी क्षेत्रों की मुक्ति को स्वयं सेवी बल का लक्ष्य बताया और कहा कि यह बल, आतंकियों के चंगुल से अपने देश की धरती को स्वतंत्र कराने के लिए सीरियाई सरकार के सहयोग से प्रगति जारी रखेगा।

 

अलअसदी ने हुवैजा, शरक़ात और हमरीन के क्षेत्रों को दाइश के आतंकियों से मुक्त कराने की कार्यवाही में स्वयं सेवी बल की सम्मिलिति की ओर संकेत करते हुए कि कहा कि इस बल ने मूसिल और संजार के बीच आतंकियों की सप्लाई लाइन काट दी है। अलहश्दुश्शाबी के प्रवक्ता ने इस बात की ओर संकेत करते हुए कि स्वयं सेवी बल के जवान, इराक़ के संविधान के अंतर्गत काम कर रहे हैं, कहा कि अन्य देशों में इराक़ी बलों के प्रवेश के लिए संसद की मंज़ूरी ज़रूरी है। (HN)