रूस की हवाई कार्यवाही में 80 आतंकी ढेर
-
25 मई को रूसी युद्धक विमानों ने दाइश के रक्षा दल पर कार्यवाही की जिसमें 120 आतंकी ढेर और 32 पिकप तबाह हुए
रूसी युद्धक विमानों ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के 3 बड़े रक्षादल को रक़्क़ा से पलमीरा की ओर फ़रार करते समय तबाह कर दिया जिसके दौरान कम से कम 80 आतंकी ढेर हुए।
रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, रूसी युद्धक विमानों ने सोमवार को टोही इकाईयों द्वारा इन आतंकियों के रक़्क़ा से फ़रार के चिन्हित होने के बाद इन रक्षादलों को निशाना बनाया।
ग़ौरतलब है कि रक़्क़ा सीरिया में दाइश का गढ़ समझा जाता है।
रूसी सेना की इस हवाई कार्यवाही के दौरान 36 वाहन, 8 ईंधन ट्रक और 17 पीकप तबाह हुए। इन पिकप वाहनों पर बड़ी कैलिबर की मशीन गनें और मोर्टर गोले लदे थे।
सीरिया में रूसी टास्क फ़ोर्स ने चेतावनी दी है कि दीइश के आतंकियों की रक़्क़ा से खुले गलियारे से पलमीरा की ओर भागने की किसी भी कोशिश से कड़ाई से निपटेंगे।
यह पिछले हफ़्ते के बीच दूसरी बार है जब रूसी हवाई कार्यवाही में दाइश के रक्षा दल को रक़्क़ा से पलमीरा की ओर फ़रार के दौरान भारी नुक़सान पहुंचा है। (MAQ/N)