यमनी सेना का मुंहतोड़ जवाब, ज़िलज़ाल-2 मीज़ाइल से भीषण हमला
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने देश के दक्षिण पश्चिमी प्रांत तइज़ के मूज़े क्षेत्र में सऊदी अरब के एजेन्टों के एकत्रित होने के स्थान पर ज़िलज़ाल - 2 मीज़ाइल से हमला किया।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने इस प्रकार सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर कैट्यूशा मीज़ाइल से भी हमला किया। रिपोर्ट में बताया गया है कि सेना और स्वयं सेवी बलों ने जीरान की अलफ़रीज़ा सैन्य छावनी को तोपख़ानों से निशाना बनाया जिसमें कई सऊदी सैनिक मारे गये और घायल हुए।
सऊदी अरब के दक्षिण में स्थित नजरान के तलआ और अलउश्श नामक सैन्य छावनियों में सऊदी सैनिकों और सऊदी एजेन्टों के एकत्रित होने के स्थान पर सेना और स्वयं सेवी बलों ने तोपख़ानों से भीषण गोलाबारी की।
इसी मध्य यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने असीर क्षेत्र में शबका, जवाज़ात और अलब पास तथा रक़ाबतुन्नमसा नामक सैन्य छावनी में सऊदी सैनिकों के एकत्रित होने के स्थान को निशाना बनाया।
यह भी पढ़ें: यमन में विस्फोट 26 हताहत व घायल
दूसरी ओर सऊदी अरब के युद्ध विमानों ने यमन के हुदैदा प्रांत के अलहीस और दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्रों पर भीषण बमबारी की है।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने मार्च 2015 से यमन पर व्यापक हमले आरंभ किए हैं जिनमें अब तक 12 हज़ा से अधिक यमनी हताहत और हजारों अन्य घायल हो चुके हैं। (AK)