इस्राईल का नया फ़त्वा, आतंकियों का इलाज पवित्र कर्म है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i42938-इस्राईल_का_नया_फ़त्वा_आतंकियों_का_इलाज_पवित्र_कर्म_है
ज़ायोनी शासन के एक सैन्य अधिकारी ने कहा है कि सीरिया में घायल होने वाले आतंकियों का उपचार, पवित्र काम है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०२, २०१७ १३:३२ Asia/Kolkata
  • इस्राईल का नया फ़त्वा, आतंकियों का इलाज पवित्र कर्म है

ज़ायोनी शासन के एक सैन्य अधिकारी ने कहा है कि सीरिया में घायल होने वाले आतंकियों का उपचार, पवित्र काम है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार अतिग्रहित गोलान हाइट्स में इस्राईल सैन्य यूनिट के सहायता मामलों के अधिकारी कामीसा ने कहा कि सीरिया में घायल होने वाले आतंकवादी, इस्राईली सैनिकों की भांति हैं।

इस्राईल के इस अधिकारी ने स्वीकार किया कि सीरिया में घायल होने वाले आतंकवादियों का इस्राईल की ओर से त्वरित उपचार किया जाता है और उनके उपचार में आधुनिक उपकरणों और संसाधनों का प्रयोग किया जाता है।

अब तक इस्राईली सेना के चिकित्सा दस्ते की ओर से सीरिया में घायल होने वाले तीन हज़ार से अधिक आतंकियों का उपचार किया जा चुका है जिन्हें ठीक होने पर सीरिया की सरकार के विरुद्ध युद्ध के लिए दोबारा रवाना किया गया है।

ज्ञात रहे कि इस्राईल, सीरिया में आतंकवादियों की भरपूर मदद और उनका व्यापक समर्थन कर रहा है। (AK)