हमास से फिर डरा इस्राईल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43002-हमास_से_फिर_डरा_इस्राईल
इस्राईल ने फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध आन्दोलन हमास की बढ़ती शक्ति पर चिंता व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०३, २०१७ १२:१९ Asia/Kolkata
  • हमास से फिर डरा इस्राईल

इस्राईल ने फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध आन्दोलन हमास की बढ़ती शक्ति पर चिंता व्यक्त की है।

क़ुद्सोना समाचार एजेन्सी के अनुसार हेब्रू भाषा की समाचारिक साइट पर लिखा गया है कि हमास बहुत तेज़ी से अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा रहा है।  इस साइट के अनुसार 2014 के युद्ध की समाप्ति के बाद से हमास ने कम से कम 2000 मिज़ाइल फ़ाएर किये जो इस्राईल के लिए चिंता की बात है।

इस्राईली साइट के अनुसार हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम की ओर से इतनी बड़ी संख्या में मिज़ाइलों का परीक्षण बहुत बड़ी चिंता की बात है।

इस रिपोर्ट में यह सवाल उठाया गया है कि हमास की बढ़ती शक्ति के दृष्टिगत इस्राईल की सेना इस बारे में क्यों गंभीर नहीं है? रिपोर्ट में संभावना व्यक्त की गई है कि हमास, इस्राईल के विरुद्ध शायद  किसी बड़े हमले की तैयारी में है।  क़ुद्सोना के अनुसार सन 2017 के आरंभ से हमास कम से कम 500 मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है।