पाकिस्तान अघोषित जंग थोप रहा है, अशरफ़ ग़नी
Jun ०६, २०१७ १८:२७ Asia/Kolkata
-
6 जून 2016 को काबुल में आयोजित शांति व सुरक्षा बैठक को संबोधित करते हुए (बीच में बैठे) अशरफ़ गनी
अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने दावा किया है कि पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान पर अघोषित जंग थोप रहा है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को किस तरह क़ायल किया जाए कि एक मज़बूत अफ़ग़ानिस्तान उसके और क्षेत्र के लिए मददगार साबित होगा।
न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी के अनुसर, अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी ने यह बात मंगलवार को काबुल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शांति बैठक के अवसर पर कही। यह बैठक अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा क़ायम करने के उपायों पर चर्चा के लिए हो रही है। इस सम्मेलन में नेटो और संयुक्त राष्ट्र संघ के अलावा 2 दर्जन से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधि मौजूद हैं।
अंतर्राष्ट्रीय शांति बैठक के अवसर पर काबुल की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए बक्तरबंद गाड़ियों को तैनात किया गया और हवाई निगरानी भी की गयी। (MAQ/N)
टैग्स