सऊदी अरब के विदेशमंत्री के बयान पर हमास की तीव्र प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i43300-सऊदी_अरब_के_विदेशमंत्री_के_बयान_पर_हमास_की_तीव्र_प्रतिक्रिया
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने सऊदी अरब के विदेशमंत्री के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०१७ १०:१७ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के विदेशमंत्री के बयान पर हमास की तीव्र प्रतिक्रिया

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने सऊदी अरब के विदेशमंत्री के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है।

फ़िलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार हमास ने गुरूवार को एक बयान जारी करके कहा है कि ज़ायोनी शासन को प्रसन्न करने के लिए उसके विरुद्ध बयान दिया गया है।

हमास के बयान के अनुसार सऊदी अरब के विदेशमंत्री का बयान वास्तव में फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनी शासन पर पर्दा डालने की कोशिश जैसा है।  इस बयान के अनुसार आदिल अलजुबैर का बयान, अरब और इस्लामी मूल सिद्धांतों से विरोधाभास रखता है जो फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के प्रतिरोध के विरुद्ध खुला हुआ षडयंत्र है।हमास के बयान में कहा गया है कि स्वयं हमास और फ़िलिस्तीन के प्रतिरोधक धड़े, फ़िलिस्तीनियों के लिए गौरव की बात हैं।  इसी बीच फ़िलिस्तीनी गुटों ने बल दिया है कि प्रथम क़िबले की सुरक्षा के लिए समस्त फ़िलिस्तीनी गुट प्रतिरोध को आगे भी जारी रखेंगे।

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के विदेशमंत्री आदिल अलजुबैर ने मंगलवार को कहा था कि क़तर को चाहिए कि वह हमास जैसे आतंकवादी गुट से अपने संबन्ध समाप्त करे।