इराक़ में दो आतंकी घटनाओं में तीस हताहत, दर्जनों घायल
इराक़ में दो अलग-अलग आतंकी घटनाओं में तीस लोग हताहत और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं।
पवित्र नगर कर्बला में एक बस अड्डे के अंदर एक आत्मघाती धमाका हुआ जिसमें 9 लोग शहीद और 15 अन्य घायल हुए हैं। शुक्रवार की सुबह एक आतंकी ने कर्बला नगर के केंद्र में स्थित एक बस अड्डे में विस्फोटक बेल्ट से अपने आपको उड़ा लिया जिसके परिणाम स्वरूप कम से कम 9 लोग शहीद और 15 घायल हो गए। शहीद होने वालों में तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। आतंकी गुट दाइश ने कर्बला में हुए इस आत्मघाती हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
इसी तरह एक अन्य आत्मघाती आतंकवादी ने शुक्रवार की दोपहर को बाबिल प्रांत के अलमुसय्यब क्षेत्र में अपने आपको उड़ा लिया जिसमें कम से कम 21 लोग हताहत और 33 अन्य घायल हो गए। यह धमाका एक बाज़ार के प्रवेश द्वारा पर लोगों की भीड़ के बीच किया गया और हताहत होने वालों की संख्या में वृद्धि की आशंका है। धमाके के कारण अनेक दुकानों व गाड़ियों को आग लग गई। (HN)